सत्येंद्र द्विवेदी
भदोही: (Bhadohi) राष्ट्रीय बालिका दिवस के मौके पर दो वर्गों में आयोजित जिला स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता में हिमांशु मिश्र और करुणा तिवारी ने प्रथम स्थान अर्जित किया है। सीएमओ ने बताया कि ‘लैंगिक भेदभाव अल्ट्रासोनोग्राफी के फायदे व नुकसान’ विषयक वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन राष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य में 24 जनवरी को आयोजित की गई थी। इसका परिणाम घोषित कर दिया गया है। सीएमओ डा. संतोष चक ने बताया कि इंटरमीडिएट श्रेणी की प्रतियोगिता में सेंट थामस स्कूल गोपीगंज के इंटरमीडिएट के छात्र हिमांशु मिश्र प्रथम, वरीशा अली द्वितीय और ओम नारायण दुबे ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है। इसी तरह हाईस्कूल की श्रेणी में लवकुश इंटरमीडिएट कालेज सीतामढ़ी की हाईस्कूल की छात्रा करुणा तिवारी प्रथम, कुमारी शिवानी मौर्या द्वितीय और कैफ अंसारी ने तृतीय स्थान हासिल किया है। विजेताओं को एसीएमओ डा. ओपी शुक्ल ने प्रमाणपत्र प्रदान किया।
इसी क्रम में सीएमओ दफ्तर में ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ विषयक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें वक्ताओं ने अपने विचार रखे। इस मौके पर सीएमओ डा. संतोष चक के साथ डा. बीएन सिंह, डा. जेसी सरोज, डा. सुरेश सिंह, डा. एके मौर्य, एसीएमओ अरुण कुमार सेठ, सुषमा सिंह, सुरेंद्र कुमार पाल आदि मौजूद रहे।
मंडलायुक्त दफ्तर में 3 फरवरी को लगेगी पेंशन अदालत
भदोही. पेंशन से जुड़ी समस्याओं के निदान के लिए फरवरी माह के प्रथम सप्ताह में पेशन अदालत का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी देते हुए मुख्य कोषाधिकारी धर्मेंद्रपति त्रिपाठी ने बताया कि एक फरवरी को आयुक्त (विंध्याचल मंडल, मीरजापुर) की अध्यक्षता में आयोजित होने वाली पेंशन अदालत अब तीन फरवरी को होगी। उन्होंने सभी विभाग प्रमुखों से अपील की है कि वह तीन फरवरी को पेंशन अदालत का लाभ उठाएं।


