spot_img

Sultanpur: उप्र : तालाब में डूबने से महिला की मौत

सुल्तानपुर:(Sultanpur) उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले (Sultanpur district of Uttar Pradesh) के मोतिगरपुर थाना क्षेत्र में रामबरन महाविद्यालय के पीछे स्थित तालाब में बृहस्पतिवार को एक महिला का शव उतराते हुए देखा गया। ग्रामीणों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी।

पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।मोतिगरपुर थाना अध्यक्ष राजकुमार वर्मा ने बताया कि मृतका की पहचान विभारपुर गांव की रहने वाली कविता (59) के रूप में हुई है।

वर्मा के मुताबिक, कविता बुधवार शाम घर से शौच के लिए निकली थी, काफी समय बाद भी जब वह घर नहीं लौटी, तब परिवार के लोगों ने खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका।

उन्होंने बताया कि दूसरे दिन बृहस्पतिवार को उसका शव तालाब में पाया गया।वर्मा के अनुसार, लोगों का मानना है कि कविता का पैर फिसल जाने से वह तालाब में डूब गई होगी। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह पता चल सकेगी।

Washington/Tehran : ईरान पर समझौते का कोई दबाव नहींः ट्रंप

वाशिंगटन/तेहरान : (Washington/Tehran) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (U.S. President Donald Trump) ने सोमवार को कहा कि ईरान पर बुधवार को इस्लामाबाद में दूसरे...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles