spot_img

MUMBAI : अमरावती-दौराई स्पेशल ट्रेन

मुंबई : यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए रेलवे अमरावती – दौराई के बीच स्पेशल ट्रेन चलाएगा, विवरण निम्नानुसार है, ट्रेन संख्या 01481 स्पेशल 26 जनवरी 2023 को अमरावती से 20.20 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 18.45 बजे दौराई पहुंचेगी। ट्रेन संख्या 01482 स्पेशल 29 जनवरी 2023 को दौराई से 19.00 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 18.10 बजे अमरावती पहुंचेगी। यात्रा के दौरान ट्रेन बडनेरा जंक्शन, मुर्तजापुर, अकोला जंक्शन, शेगांव, नंदुरा, मलकापुर, भुसावल जंक्शन, जलगांव जंक्शन, नंदुरबार, सूरत, वडोदरा जंक्शन, अहमदाबाद जंक्शन, महेसाणा जंक्शन, पालनपुर जंक्शन, आबू रोड, पिंडवाड़ा, फालना, मारवाड़ जंक्शन और ब्यावर स्टेशनों पर ठहरेगी। स्पेशल ट्रेन संख्या 01481 के लिए विशेष शुल्क पर बुकिंग सभी पीआरएस केंद्रों और वेबसाइट www.irctc.co.in पर खुली है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles