spot_img

PRAYAGRAJ : जानलेवा हमले के दो अभियुक्त गिरफ्तार, तीन असलहा बरामद

आलोक गुप्ता
प्रयागराज : औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने जानलेवा हमले के मामले में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से दो पिस्टल, कारतूस, मैगजीन, 315 बोर का एक तमंचा, एक मोटरसाइकिल और चार मोबाइल फोन बरामद हुआ है।
गिरफ्तारी के संबंध में जानकारी देते हुए औद्योगिक पुलिस ने बताया कि बीते 23 जनवरी को ग्राम लवायन खुर्द, चटकहना में अजय कुमार दुबे और उनकी बेटी पर जानलेवा हमला किया गया था। इस हमले में हमलावरों ने तीन राउंड फायर किया था। मामले मेंतहरीर के आधार पर पुलिस ने धारा 307, 504, 506 का केस दर्ज किया था। उक्त मामले की तहकीकात के दौरान आज पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दो लोगों को गिरफ्तार किया।
औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने बताया कि उक्त घटना में प्रवीण पांडेय उर्फ अतुल पांडेय पुत्र ब्रह्मदेव पांडेय (निवासी सोतीपुर, बरसठी, जौनपुर) और आशुतोष उपाध्याय पुत्र लाल बहादुर उपाध्याय (निवासी सुनौथा, चांदा, सुल्तानपुर) को गिरफ्तार किया गया है। यह गिरफ्तारी सटीक मुखबिरी पर ओमेक्स सिटी के निकट से की गई है। पूछताछ के बाद दोनों का चालान भेज दिया गया है।

Islamabad : पीओके में पाकिस्तानी सेना का हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, सभी सैन्यकर्मियों की मौत

इस्लामाबाद : (Islamabad) पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) (Pakistan-occupied Kashmir) के मुजफ्फराबाद क्षेत्र में बुधवार को पाकिस्तानी सेना के हेलिकॉप्टर एमआई-17 के दुर्घटनाग्रस्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles