spot_img

Prayagraj : माघ मेलाः डीजी हेल्थ ने किया त्रिवेणी हास्पिटल का निरीक्षण

आलोक गुप्ता
प्रयागराज: (Prayagraj) माघ
मेले में आने वाले कल्पवासियों, श्रद्धालुओं को चिकित्सा सुविधा उपल्बध कराने केलिए माघ मेला क्षेत्र में हास्पिटल के साथ-साथ फर्स्ट एड पोस्ट की स्थापना की गई है। महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य डा. लिली सिंह मेलार्थियों के निमित्त बनाई गई स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया और आवश्यक दिशा निर्देश दिया। मंगलवार को निरीक्षण के दौरान डीजी हेल्थ डा. लिली सिंह ने फर्स्ट एड पोस्ट संगम नोज, त्रिवेणी हास्पिटल काली रोड के साथ कोविड-हेल्प डेस्क का मुआयना किया।

Magh Mela: DG Health inspected Triveni Hospital

त्रिवेणी हॉस्पिटल का निरीक्षण करते समय महानिदेशक ने स्वास्थ्य सुविधाओं को दुरुस्त रखने का निर्देश दिया और उपलब्ध समस्त दवाओं का जायजा लिया। अस्पताल में मरीजों से भी मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं का फीडबैक लिया। डीजी हेल्थ ने अस्पताल में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया।
निरीक्षण के पश्चात शिविर कार्यालय में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की और आवश्यक निर्देश दिए। डीजी हेल्थ ने मुख्य स्नान पर्व पर समस्त डॉक्टरों एवं पैरामेडिकल कर्मचारियों को उपस्थित रहने की हिदायत दी। इस अवसर पर सीएमओ डा. आशु पांडेय, एसीएमओ डॉक्टर निशा सोनकर, डा. एके तिवारी, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. रावेंद्र सिंह, डा. बीएन गुप्ता, डा. महानंद, डा. आनंद सिंह मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles