spot_img

MUMBAI : वेस्टर्न रेलवे ने लिया 12-डिब्‍बा से 15-डिब्‍बा सेवाओं में बदलने का निर्णय

मुंबई : यात्रियों को बेहतर ट्रेन सेवाएं प्रदान करने और मुंबई उपनगरीय खंड पर ट्रेनों में अधिक यात्रियों को समायोजित करने की पहल के तहत वेस्टर्न रेलवे द्वारा 12 लोकल ट्रेन सेवाओं को 12-डिब्‍बा से 15-डिब्‍बा सेवाओं में बदलने का निर्णय लिया गया है। इनमें दोनों दिशाओं में प्रत्येक में 6 सेवाएं शामिल हैं। इन 12 सेवाओं में से 6 सेवाएं फास्ट लाइनों पर हैं। ये परिवर्तन 12 जनवरी, 2023 से प्रभावी होगा। वेस्टर्न रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी सुमित ठाकुर द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार 12-डिब्‍बा सेवाओं की बारह सेवाओं का 15-डिब्‍बा सेवाओं में परिवर्तन यात्रियों के लिए अत्‍यंत लाभदायक सिद्ध होगा। इससे प्रत्येक ट्रेन की वहन क्षमता में 25% की वृद्धि होगी। वेस्टर्न रेलवे के मुंबई उपनगरीय खंड में 15-डिब्‍बा सेवाओं की कुल संख्या 132 से बढ़कर 144 हो जाएगी,लेकिन सेवाओं की कुल संख्या में कोई बदलाव नहीं होगा,अर्थात 79 एसी लोकल सेवाओं सहित कुल 1383 सेवाएं प्रतिदिन रहेंगी। इस परिवर्तन से यात्रियों को उनकी सुविधा और आराम के लिए अतिरिक्त स्‍थान उपलब्‍ध होगा।

Ranchi : आईईडी विस्फोट में घायल सहायक कमांडेंट सहित दो जवान हेलीकॉप्टर से लाए गए रांची

रांची : (Ranchi) झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले (Jharkhand's West Singhbhum district) के घने सारंडा जंगल में रविवार तड़के सुरक्षाबलों और प्रतिबंधित माओवादी संगठन...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles