spot_img

Mumbai : शरद पवार का मोतियाबिंद का ऑपरेशन हुआ

मुंबई: (Mumbai) राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष शरद पवार (Nationalist Congress Party (NCP) president Sharad Pawar) का मंगलवार को मुंबई के एक अस्पताल में मोतियाबिंद का ऑपरेशन हुआ। पार्टी के एक पदाधिकारी ने यह जानकारी दी।पार्टी के एक पदाधिकारी ने कहा, ‘‘ उनकी दाहिनी आंख का आज मोतियाबिंद का ऑपरेशन हुआ।’’उन्होंने बताया कि पवार को अस्पताल से छुट्टी भी मिल गई है।

शरद पवार (82) के भतीजे एवं राकांपा के वरिष्ठ नेता अजित पवार ने सोमवार को बताया था कि पार्टी प्रमुख को एक पुस्तक विमोचन समारोह में शामिल होना था, लेकिन आंख के ऑपरेशन के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है इसलिए वह समारोह में नहीं जा पाएं।अजित पवार ने सोमवार को बताया था कि राकांपा प्रमुख का कुछ समय पहले भी एक आंख का ऑपरेशन हुआ था।

Dubai : कतर ने एलएनजी व अन्य उत्पादों का उत्पादन अस्थायी रूप से रोका

दुबई : (Dubai) पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच कतर की सरकारी ऊर्जा कंपनी कतर एनर्जी (West Asia, Qatar's state-owned energy company, Qatar...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles