ढाई लाख का मोबाइल बरामद
ठाणे : ठाणे की नौपाड़ा पुलिस ने दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया। ये अपराधी मोबाइल चोरी और दुकान चोरी जैसी अन्य पांच अपराधों को अंजाम दे चुका हैं। गिरफ्तार आरोपी से स्थानीय पुलिस विशेष पूछताछ कर रही है,जबकि उसके पास से ढाई लाख रुपए मूल्य के 18 एंड्राइड मोबाइल भी बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपियों के नाम 41 वर्षीय मोहम्मद कासीम शेख और 36 वर्षीय संतोष सुनील कांबले हैं। मोहम्मद शेख लोगों के मोबाइल के साथ ही दुकानों में भी मोबाइल चोरी किया करता था। मोबाइल दुकानों में नौकरी करने के बहाने वह वहां भी मोबाइल चुराने का काम करता था। पुलिस ने उसके पास से ढाई लाख रुपए मूल्य का 18 एंड्राइड फोन बरामद किया है, जबकि दूसरा आरोपी संतोष कांबले मोबाईल दुकान का शटर तोड़कर मोबाइल चोरी किया करता था। पुलिस ने उसके पास से 15000 का माल भी बरामद किया है। दोनों ही आरोपियों के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। इस संदर्भ में जानकारी देते हुए सहायक पुलिस आयुक्त सोनाली ढोले ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। वहीं इस मामले की भी विशेष जांच पड़ताल की जा रही है कि दोनों ही अपराधियों के अन्य सहयोगी कौन-कौन रहे हैं।


