spot_img

MUMBAI : ट्रैफिक ब्‍लॉक होने के कारण वेस्टर्न रेलवे की कुछ ट्रेनें होंगी प्रभावित

मुंबई : मंगलवार, 10 जनवरी, 2023 को अप लाइन पर डुंगरी-वलसाड सेक्शन में पुल संख्‍या 340 और बिलीमोरा-डुंगरी सेक्शन में पुल संख्‍या 359 के लिए अप्रोच मार्गों के सुदृढ़ीकरण कार्य के कारण पश्चिम रेलवे की कुछ ट्रेनें प्रभावित होंगी। ब्लॉक 12.30 बजे से 17.00 बजे तक रहेगा। पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री सुमित ठाकुर द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार रेगुलेट होने वाली ट्रेनें 9 जनवरी, 2023 की ट्रेन संख्या 22195 वीरांगना लक्ष्मीबाई (झांसी)-बांद्रा टर्मिनस सुपरफास्ट एक्सप्रेस को 2 घंटे रेगुलेट किया जाएगा तथा 10 जनवरी, 2023 की ट्रेन संख्या 19202 पोरबंदर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस को 2 घंटे रेगुलेट किया जाएगा। शॉर्ट टर्मिनेटेड ट्रेनें में 9 जनवरी, 2023 की ट्रेन संख्या 19016 पोरबंदर-दादर सौराष्ट्र एक्सप्रेस को 1 घंटा रेगुलेट किया जाएगा और यह नवसारी में शॉर्ट-टर्मिनेट अर्थात समाप्‍त होगी और नवसारी तथा दादर स्टेशनों के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी। यात्रियों से अनुरोध है कि कृपया उपर्युक्‍त परिवर्तनों को ध्‍यान में रखकर यात्रा करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles