spot_img

THANE : धू-धू कर जल गई टीएमटी बस

ठाणे : ठाणे के लोकमान्य नगर में ठाणे महानगर पालिका का बस डिपो हे। जिसमें दिनभर में करीब 100 से अधिक बस आती-जाती है। इस बस डिपो से मुंबई सहित कई इलाके के लिए बस निकलती है। सोमवार को 5 बजे के आसपास एक बस डिपो में पहुंची। सभी यात्री उतरने के बाद बस को एक तरफ करने के दौरान अचानक बस के अंदर से धुंआ निकलने लगा। चालक बस छोड़कर बाहर निकल गया।देखते-देखते आग पूरे बस में फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल और RDMCके जवान मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुट गए। आग का शिकार हुए टी. एम. टी. बस क्रमांक MH 04 JK 1870 है। इस बस के चालक: दीपक सोनवणे और कंडक्टर: प्रकाश भोये, हैं। वृंदावन सोसायटी से यह बस जैसे ही लोकमान्य नगर बस डिपो पहुंची और उसे खड़ी की गई, तो एकाएक आग लग गई। बस में आग लगने की घटना के साथ ही टीएमटी के अधिकारी, दमकल विभाग, व बचाव दल घटनास्थल पर पहुंचा। बचाव कार्य के बाद आग को बुझा दी गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles