spot_img

BHADOHI : क्षय उन्मूलन कार्यक्रमः जागरूकता रैली को जिलाधिकारी ने हरी झंडी

सत्येंद्र द्विवेदी
भदोही : राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन के नेशनल सर्टिफिकेशन सर्वे के लिए जिलाधिकारी गौरांग राठी ने सोमवार को एक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोष कुमार चक ने बताया कि राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत भदोही जनपद को ब्रांज मेडल के लिए चयनित किया गया है। इसके लिए जनपद में सब नेशनल सर्टिफिकेसन का सर्वे किया जाना है। इस सर्वे के लिए 10 टीमों का गठन किया गया है, जो चिन्हित 10 गावों में घर-घर जाकर टीबी संबंधी लक्षणों के बारे में जानकारी लेंगे। लक्षण पाए जाने वाले व्यक्तियों की बलगम जांच कराई जाएगी।
जनपद में टीबी के इंसिडेंस दर में गिरावट आई है। जनपद में कुल 10000 घर का सर्वे किया जाएगा। यह कार्यक्रम भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान 2025 दृष्टिगत चलाया गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोष कुमार चक, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. विवेक श्रीवास्तव सहित जिला स्वास्थ समिति के सदस्यगण व जनमानस उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles