spot_img

Moradabad : भारत में आज भी मिलते हैं कुष्ठ रोगीः तंजील खान

लैप्रोसी को लेकर हुए गेस्ट लेक्चर में जापानी ऑर्गेनाइजेशन- शाशाकावा इंडिया लैप्रोसी फाउंडेशन के प्रतिनिधि ने रखे विचार

मुरादाबाद : जापानी ऑर्गेनाइजेशन- शाशाकावा इंडिया लैप्रोसी फाउंडेशन के प्रतिनिधि तंजील खान ने लैप्रोसी के मिथकों को तोड़ते हुए कहा, 2005 में भले ही भारत को कुष्ठ रोग मुक्त घोषित कर दिया गया, लेकिन आज भी भारत में कुष्ठ रोगी मिलते हैं। कुष्ठ रोग का कारक माइको बैक्टीरियम लैप्रे पूर्णतः समाप्त नहीं हुआ है। लैप्रोसी के लक्षणों को कभी नज़रअंदाज नहीं करना चाहिए। यदि किसी में लक्षण हैं तो उसका सामाजिक बहिष्कार भी नहीं करना चाहिए। कुष्ठ रोग के लक्षण हैं तो उसका तत्काल इलाज कराना चाहिए।
तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के कॉलेज ऑफ पैरामेडिकल साइंसेज की ओर से लैप्रोसी को लेकर आयोजित गेस्ट लेक्चर में जापानी ऑर्गेनाइजेशन- शाशाकावा इंडिया लैप्रोसी फाउंडेशन के प्रतिनिधि तंजील खान बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।
शाशाकावा इंडिया लैप्रोसी फाउंडेशन के प्रतिनिधि तंजील ने कुष्ठ के इलाज में मल्टी ड्रग थैरेपी पर भी प्रकाश डाला। कहा, यदि लक्षणों की अनदेखी करते हैं तो इसके घातक परिणाम होते हैं। यह शरीर की संवेदनशीलता को नष्ट कर देता है। साथ ही साथ सुंदर शरीर को कुरूप बना कर देता है। इस बैक्टीरिया से तीन तरह के धब्बे होते हैं। उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के एक किस्से को कोट करते हुए बताया, जिस तरह से बापू ने अपने कुष्ठ रोग पीडित गुरू की सेवा की, वैसे ही हमें भी कुष्ठ रोगियों की सेवा करनी चाहिए। इससे पूर्व एलटी में आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज को वाइस प्रिंसिपल प्रो. नवनीत कुमार, बीआईसी के मैनेजर नीरज मित्तल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
इस अवसर पर बीएमएलटी की एचओडी डॉ. रूचिकांत, फॉरेंसिक के एचओडी रवि कुमार, बीआरआईटी की एचओडी प्रियंका सिंह, ऑप्टोमेट्री के एचओडी राकेश कुमार के संग-संग मिस प्रीति लाठर, मिस शिखा पालीवाल, सागर देवनाथ भी मौजूद रहे। संचालन बीएमएलटी प्रथम वर्ष की छात्रा काव्या अग्रवाल ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles