spot_img

NEW DELHI : महिंद्रा ने थार का नया संस्करण उतारा

नयी दिल्ली : वाहन कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड (एमएंडएम) ने अपने स्पोर्ट्स यूटिलिटी वाहन (एसयूवी) थार का रिअर व्हील ड्राइव संस्करण सोमवार को पेश किया। इसकी शुरुआती शोरूम कीमत 9.99 लाख रुपये है।कंपनी ने बयान में कहा है कि थार का नया संस्करण मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ दो इंजन विकल्पों में उपलब्ध होगा। डीजल से चलने वाले मैनुअल रियर व्हील ड्राइव संस्करणों की कीमत 9.99 लाख रुपये और 10.99 लाख रुपये है जबकि पेट्रोल ऑटोमेटिक संस्करण की कीमत 13.49 लाख रुपये है।इसके साथ ही कंपनी ने फोर व्हील ड्राइव वाले अपने पुराने संस्करण को उन्नत इलेक्ट्रॉनिक ब्रेक लॉक सिस्टम के साथ पेश किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles