अलवर : अलवर जिले के बहरोड़ कस्बे के रहने वाले एक परिवार की कार का हरियाणा के सोनीपत में रविवार दोपहर एक्सीडेंट हो गया। कार में पति पत्नी और बेटा-बेटी थे। कार को कंटेनर ने टक्कर मार दी। हादसे में मां-बेटी की मौत हो गई जबकि पिता-पुत्र घायल हो गए। घायलों का इलाज गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।


