कोटा : कोटा में देर रात बीच बाजार बदमाशों ने आतंक मचा दिया। बदमाशों ने एक दुकानदार पर लोहे के सरियों से हमला कर दिया। इस दौरान दुकान पर मोबाइल रिचार्ज करवाने आया युवक भी चपेट में आ गया। बदमाशों ने उसके सिर पर भी पाइप से हमला किया। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल युवक को इलाज के लिए हॉस्पिटल लाया गया। उसके सिर में 10 टांके लगे हैं। दुकानदार के पैर में फ्रैक्चर हो गया। दुकानदार मंयक अरोड़ा ने बताया- बदमाश हफ्ता मांगने आए थे नहीं देने पर हमला कर दिया।


