spot_img

Pratapgarh : पूर्व मंत्री मोती सिंह ने केशरीनाथ त्रिपाठी के निधन पर जताया शोक

प्रतापगढ़: (Pratapgarh) पूर्व राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी के निधन पर चौतरफा शोक की लहर है। पट्टी के पूर्व विधायक व पूर्व मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह ने भी केशरीनाथ त्रिपाठी के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
उत्तर प्रदेश विधानसभा में अध्यक्ष व बंगाल के राज्यपाल रहे पंडित केशरी नाथ त्रिपाठी के निधन पर पूर्व मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोकाकुल परिवार को दुख की घड़ी में ईश्वर से संबल प्रदान करने व दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से कामना की।

राजेंद्र प्रताप सिंह ने केशरी नाथ त्रिपाठी के निधन को राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति करार दिया। कहा, वह मिलनसार व मृदुभाषी होने के साथ ही रागद्वेष, दलीय भावना से ऊपर उठकर सभी की मदद करने वाले राजनेता थे। राजेंद्र सिंह ने कहा, उनके अनुरोध पर ही वह मछली शहर लोकसभा से चुनाव लड़ने को तैयार हुए थे।
दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी के प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक ओमप्रकाश त्रिपाठी ने भी केशरीनाथ त्रिपाठी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा, केशरीनाथ त्रिपाठी विधि के विशेषज्ञ होने के साथ-साथ कुशल राजनीतिज्ञ थे। उनके निधन से हुई रिक्ति की निकट भविष्य में भरपाई मुश्किल है। इसी क्रम में भाजपा के सांसद संगमलाल गुप्ता, पूर्व विधायक धीरज ओझा, भाजपा के जिलाध्यक्ष समेत तमाम नेताओं ने शोक व्यक्त किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles