spot_img

Bhadohi : वित्त अधिकारी ने दिया आश्वासन, इस माह नहीं रुकेगा शिक्षकों का वेतन

Bhadohi: Finance officer gave assurance, teachers' salary will not stop this month

सत्येंद्र द्विवेदी
भदोही: (Bhadohi)
राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (National Educational Federation) के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को वित्त एवं लेखाधिकारी से मुलाकात की और वेतन रोके जाने और एनपीएस के संबंध में वार्ता की। राष्ट्रीय शैक्षिक महसंघ की वार्ता के पश्चात वित्त एवं लेखाधिकारी ने इस माह एनपीएस के कारण वेतन न रोकने का आश्वासन दिया है। वित्त एवं लेखाधिकारी ने कहा, शिक्षकों का वेतन पूर्ववत ससमय निर्गत किया जाएगा।
वित्त एवं लेखाधिकारी के इस आश्वासन पर राष्ट्रीय शैक्षिक महसंघ ने खुशी जाहिर की है। इस दौरान शिक्षकों की अन्य वित्तीय समस्याओं के संबंध में चर्चा की गई। इस मौके पर महासंघ के मांडलिक महामंत्री संतोष सिंह, जिलाध्यक्ष धीरज सिंह, जिला उपाध्यक्ष महेश यादव, मीडिया प्रभारी प्रतीक मालवीय, जिलामंत्री रत्नाकर रॉय व भानू प्रकाश, जिला संयुक्त मंत्री निशांत यादव, ऑडीटर हरिओम श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष रुक्मिणीकांत, जिला कोषाध्यक्ष सुरेश मौर्य, शिवम श्रीवास्तव, विजय सिंह, गौरव सिंह, अजय कुमार मौजूद रहे।

Kathmandu : काठमांडू सहित नेपाल का अधिकांश हिस्सा वायु प्रदूषण की चपेट में

काठमांडू : (Kathmandu) नेपाल के विभिन्न हिस्सों में वायु प्रदूषण के स्तर (Air pollution levels) में हाल के दिनों में वृद्धि दर्ज की गई...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles