spot_img

New Delhi : टी-शर्ट से जुड़े सवाल पर राहुल ने कहा : यही चल रही है, जब नहीं काम करेगी तब देखेंगे

New Delhi: On the question related to T-shirts, Rahul said: This is going on, we will see when it will not work

नयी दिल्ली: (New Delhi) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Former Congress President Rahul Gandhi) ने कड़ाके की सर्दी में सिर्फ टी-शर्ट पहनने को लेकर बुधवार को कहा कि यही चल रही है, जब यह काम नहीं करेगी तब देखेंगे।उन्होंने कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी के स्थापना दिवस कार्यक्रम से इतर पत्रकारों के सवालों के जवाब में यह टिप्पणी की।

उनसे सवाल किया कि क्या वह लगातार टी-शर्ट ही पहने रहेंगे तो राहुल गांधी ने कहा, “टी-शर्ट ही चल रही है। जब नहीं काम करेगी, तब देखेंगे।”कड़ाके की ठंड में सफेद रंग की टी-शर्ट पहने राहुल गांधी को लेकर सोशल मीडिया पर यह चर्चा तेज हो रही है कि आखिर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष को सर्दी क्यों नहीं लगती।गत सात सितंबर को कन्याकुमारी से ‘भारत जोड़ो यात्रा’ पर निकले राहुल गांधी ने अब तक 108 दिनों की यात्रा में सिर्फ पैंट और टी-शर्ट पहनी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles