spot_img

Pratapgarh : चोरी की बाइक के साथ धरा गया चोर, नंबर प्लेट बदलकर दौड़ा रहा था बाइक

Pratapgarh: Thief caught with stolen bike, was running the bike by changing the number plate

प्रतापगढ़: (Pratapgarh) अंतू पुलिस ने चेकिंग के दौरान चोरी की बाइक के साथएक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से बरामद मोटरसाइकिल पर फर्जी नंबर अंकित किया गया था। पूछताछके बाद पुलिस नेआरोपी का चालान भेज दिया है। अंतू थाने के सब इंस्पेक्टर शिवपूजन यादव (Inspector Shivpujan Yadav) ने बताया कि वह अपनी टीम के साथ चेकिंग पर थे। इसी दौरान क्षेत्र के मां चंद्रिकन धाम मंदिर के पास से पप्पू वर्मा पुत्र रामलाल वर्मा (निवासी ग्राम फत्तेहपुर, थाना अंतू) को गिरफ्तार किया गया। उसके पास बरामद बाइक के नंबर प्लेट की छानबीन की गई तो पता चला कि उस पर फर्जी नंबर प्लेट लगाई गई है।

पूछताछ में पता चला कि बाइक चोरी की है और अभियुक्त नंबर प्लेट बदलकर बाइक चला रहा था। उसके खिलाफ धारा 41, 411, 419, 420, 465, 471 का केस दर्जकर चालान भेज दिया गया है। दूसरी तरफ अंतू पुलिस ने दुष्कर्म के अभियोग में वांछित चल रहे एक अन्य अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles