
आलोक गुप्ता
प्रयागराज: (Prayagraj) प्रयागराज जोन में एडीजीके पद पर तैनात आईपीएस अधिकारी प्रेमप्रकाश (IPS officer Premprakash) का स्थानांतरण कर दिया गया है। उनके स्थान पर आईपीएस भानु भाष्कर को प्रयागाराज में अपर पुलिस महानिदेशक के पद पर तैनाती दी गई है। मंगलवार को देर रात शासन की तरफ से किए गए तबादले में प्रदेश के कुल सात पुलिस अफसरों के ट्रांसफर किए गए हैं।
शासन की तरफ से जारी की गई सूची के मुताबिक एडीजी (जीआरपी) पीयूष आनंद को एडीजी (प्रशासन) के पद पर भेजाग या है। इसी क्रम में डीजीपी कार्यालय में तैनात एडीजी ए. सतीश गणेश को इसी पद पर जीआरपी में भेजा गया है।पुलिस महानिदेशक दफ्तर में एडीजी के पद पर तैनात आलोक सिंह को कानपुर जोन का एडीजी बनाया गया है। जबकि एडीजी कानपुर को इसी पद पर प्रयागराज की जिम्मेदारी दी गई है। एडीजी बरेली राजकुमार को एडीजी लाजिस्टिक के पद पर तैनात किया गया है।
जबकि डीजीपी कार्यालय में कार्यरत एडीजी (प्रशासन) प्रेमचंद्र मीना को बरेली का एडीजी बनाया गया है। इसी क्रम में प्रयागराज में रहे एडीजी प्रेमप्रकाश को डीजीपी कार्यालय में तैनाती दी गई है।


