spot_img

Prayagraj : महिला सहकर्मी के साथ की छेड़खानी, जिला परिवीक्षा अधिकारी के खिलाफ केस दर्ज

Prayagraj: Flirting with female colleague, case registered against District Probation Officer

जिलाधिकारी ने जांच के लिए एडीएम (न्यायिक) की अगुवाई में बनाई कमेटी
आलोक गुप्ता
प्रयागराज: (Prayagraj)
महिला एवं बाल विकास विभाग में कार्यरत महिला सहकर्मी के साथ अश्लील हरकत का वीडियो पड़ोसी जनपद में खूब वारयल हो रहा है। बीती रात से वायरल हो रहे इस वीडियो का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी कौशांबी सुजीत कुमार ने मामले की जांच के लिए एडीएम (न्यायिक) की अगुवाई में दो सदस्यीय कमेटी गठित कर दी है। इसके अलावा आरोपी अफसर के खिलाफ विभागीय कार्यवाही के लिए शासन को लिखा गया है।

दूसरी तरफ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि उक्त प्रकरण में महिला एवं बालविकास विभाग मेंकार्यरत एक महिला कर्मचारी के द्वारा मंझनपुर थाने पर तहरीर दी गई है। इस तहरीर के आधार पर जिला परिवीक्षा अधिकारी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
एसपी ने बताया कि उक्त प्रकरण में एक वीडियो बीती रात से तेजी से वायरल हो रहा है। जिसका संज्ञान लेते हुए मामले की जांच करवाई जा रही है। बताते चलें कि वायरल वीडियो में जिला परिवीक्षा अधिकारी दफ्तर में एक महिला सहकर्मी के साथ अश्लील हरकत कर रहे हैं। इस दौरान महिला सहकर्मी के द्वारा विरोध भी किया जा रहा है। बावजूद इसके अधिकारी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। उक्त वीडियो के वायरल होने के बाद पूरे जिला में हड़कंप मच गया। विकास विभाग के अफसरों और कर्मचारियों में तमाम तरह की कानाफूसी भी शुरू हो गई है।

फिलहाल वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए एफआईआर दर्जकर ली गई है। और विभागीय जांच के लिए भी जिला प्रशासन ने संस्तुति कर दी है। आरोपित है कि उक्त मामले में पीड़ित महिला सहकर्मी के द्वारा विभागीय जांच के बहाने परेशान और अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है। अब देखना यहहै कि उक्त प्रकरण में आरोपी जिला परिवीक्षा अधिकारी के खिलाफ कितनी कार्यवाही होती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles