
मुंबई : आडेसर-लखपत-पिपराला के बीच दोहरी लाइन शुरू होने के मद्देनज़र पालनपुर-सामाख्याली खंड के पिपराला, लखपत और आडेसर स्टेशनों पर लिए जा रहे ब्लॉक के कारण पश्चिम रेलवे की कुछ ट्रेनें 27 दिसंबर, 2022 से 5 जनवरी, 2023 तक प्रभावित रहेंगी। वेस्टर्न रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित ठाकुर के अनुसार इन ट्रेनों का विवरण इस प्रकार है: 29.12.2022 और 05.01.2023 की ट्रेन संख्या 12965 बांद्रा टर्मिनस-गांधीधाम (साप्ताहिक) सुपरफास्ट एक्सप्रेस को सामाख्याली-धरणगांव-विरमगाम-अहमदाबाद के रास्ते डायवर्ट किया जाएगा। 31.12.2022 की ट्रेन संख्या 12959 बांद्रा टर्मिनस-भुज (साप्ताहिक) सुपरफास्ट एक्सप्रेस को सामाख्याली-धरणगांव-विरमगाम-अहमदाबाद के रास्ते डायवर्ट किया जाएगा। ट्रेन संख्या 20927/20928 भुज-पालनपुर-भुज सुपरफास्ट एक्सप्रेस 27.12.2022 से 05.01.2023 तक निरस्त रहेगी। 30.12.2022 की ट्रेन संख्या 12966 गांधीधाम-बांद्रा टर्मिनस (साप्ताहिक) सुपरफास्ट एक्सप्रेस को सामाख्याली-धरणगांव-विरमगाम-अहमदाबाद के रास्ते डायवर्ट किया जाएगा। 02.01.2023 की ट्रेन संख्या 12960 भुज-बांद्रा टर्मिनस (साप्ताहिक) सुपरफास्ट एक्सप्रेस को सामाख्याली-धरणगांव-विरमगाम-अहमदाबाद के रास्ते डायवर्ट किया जाएगा। यात्रियों से अनुरोध है कि कृपया उपरोक्त परिवर्तनों को ध्यान में रखकर यात्रा करें।


