spot_img

BHIWANDI : बिजली चोरी मामले में दो पर आपराधिक मामला दर्ज

भिवंडी : भिवंडी में टोरेंट पावर कंपनी ने बिजली चोरी करने वालों की धर पकड़ तेज कर दिया है। भिवंडी में आए दिन बिजली चोरों पर मामले दर्ज हो रहें हैं। इसी तरह 25 दिसंबर को टोरेंट पावर कंपनी के कर्मचारियों की शिकायत पर शांतिनगर पुलिस स्टेशन में 2003 अधिनियम की धारा 135 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दो बिजली चोरों के खिलाफ अवैध रुप से केबल डालकर बिजली चोरी करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है, इस मामले में अंजूर गांव रहवासी अंजना लक्ष्मन तरे व बिजली इस्तेमाल कर रहे केतन तरे घर नंबर 395 में अपने व्यक्तिगत लाभ के लिए महाराष्ट्र राज्य विद्युत वितरण कंपनी के तार से अवैध तरीके से डबल फेस 12 sqmm काले रंग का केबल जोड़कर 2250 यूनिट बिजली चोरी किए, जिसकी किमत 43 हजार 690 रुपए है, बता दें कि भिवंडी में बिजली सप्लाई करने व बिल वसूल करने के लिए सरकार ने टोरेंट पावर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को ठेका दिया है। जो भिवंडी में बिजली सप्लाई कर रही है। आए दिन बिजली चोरी के मामले भी सामने आ रहें हैं, जिस पर रोक लगाने के लिए टोरेंट पावर कंपनी अनेक उपाय भी कर रही है। उसके बावजूद भी बिजली चोरी की घटना घटित हो रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles