spot_img

Pratapgarh : फांसी के फंदे पर लटका मिला प्रेमी युगल का शव

जेठवारा पुलिस ने भेजा चीरघर, एसपी पश्चिमी ने किया मौका मुआयना
प्रतापगढ़: (Pratapgarh)
जनपद के जेठवारा थाना क्षेत्र में मंगलवार को सुबह एक प्रेमी युगल का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ पाया गया। पेड़ की डाल से दोनों का शव एक ही कपड़े से लटक रहा था। सुबह के वक्त उधर से गुजरे लोगों की नजर पेड़ से लटक रहे शव पर पड़ी तो कोहराम मच गया। देखते ही देखते मौके पर सैकड़ों लोगों का मजमा लग गया। सूचना पर आई पुलिस ने मौका मुआयना किया और शव को नीचे उतारकर चीरघर भेजा।
प्रेमी युगल का शव फांसी के फंदे पर मिलने की खबर होने पर एसपी पश्चिमी रोहित मिश्र ने मौका मुआयना किया। उन्होंने बताया कि आज सुबह शव मिलने की जानकारी होने पर मुकामी पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लिया। दोनों के शवों को चीरघर भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। इस मामले में मृतकों के परिजनों की तरफ से किसी प्रकार की तहरीर मिलती है तो उसी अनुसार आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
प्रेमी युगल की मौत का यह मामला जेठवारा थाना क्षेत्र के बलापुर गांव का है। बलापुर गांव की एक बाग में सुबह युगल का शव मिलने को लेकर इलाके मेंतमाम तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है। मृतक युवक की पहचान शिवम पटेल पुत्र विजय पटेल के रूप में हुई है। जबकि मृतका का नाम कल्पना पटेल पुत्री जवाहर पटेल बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक दोनों बालिग हैं।
गांव में चर्चा है कि दोनों के बीच बीते कुछ समय से प्रेम-प्रसंग चला आ रहा था। इसे लेकर परिजनों में खासी नाराजगी थी और परिजनों ने ऐतराज जताया था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तहकीकात कर रही है। पुलिस ने दोनों के परिजनों को बुलाकर अलग-लग पूछताछ की। घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए गए। हालांकि समाचार लिखे जान तक यह स्पष्ट नहीं हो सका था कि यह आत्महत्या है या फिर कुछ और।

Washington/Tehran : अमेरिकी मध्य कमान का दावा- ईरान में 1,000 से अधिक ठिकानों पर किए हमले

वाशिंगटन/तेहरान : (Washington/Tehran) पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच अमेरिकी मध्य कमान (सेंटकॉम) (US Central Command) ने दावा किया है कि दो दिनों...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles