spot_img

New Delhi : दिल्ली के अस्पतालों ने कोविड की तैयारी की समीक्षा के लिए ‘मॉक ड्रिल’ किया

New Delhi : Delhi hospitals conduct 'mock drill' to review Covid preparedness

नयी दिल्ली: (New Delhi) कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी की स्थिति पैदा होने पर दिल्ली के कुछ अस्पतालों में बिस्तरों एवं चिकित्साकर्मियों की उपलब्धता समेत अन्य तैयारियों का आकलन करने के लिए मंगलवार को ‘मॉक ड्रिल’ किया जा रहा है।उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (Deputy Chief Minister Manish Sisodia) ‘मॉक ड्रिल’ की समीक्षा के लिए दिल्ली सरकार द्वारा संचालित लोकनायक जयप्रकाश नारायण (एलएनजेपी) अस्पताल आए।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘उन्होंने दोपहर करीब 12 बजे एलएनजेपी का दौरा किया और ‘मॉक ड्रिल’ के तहत तैयारियों की समीक्षा के लिए 30 से 40 मिनट वहां बिताए।’’कुछ देशों में कोविड-19 मामलों में तेजी से वृद्धि के बीच केंद्र ने सोमवार को इस संबंध में परामर्श जारी किया था। राष्ट्रीय राजधानी में एलएनजेपी अस्पताल जैसे दिल्ली सरकार के अस्पतालों और निजी केंद्रों में यह ‘मॉक ड्रिल’ किया जा रहा है।‘मॉक ड्रिल’ में बिस्तरों की उपलब्धता, चिकित्साकर्मियों, रेफरल संसाधनों, जांच की क्षमता, चिकित्सकीय उपकरण एवं अन्य सामान, टेलीमेडिसिन (दूरसंचार एवं डिजिटल माध्यमों की मदद से चिकित्सा सेवा) सेवा और चिकित्सकीय ऑक्सीजन उपलब्धता समेत अन्य पहलुओं की समीक्षा की जा रही है।

अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली सरकार के एक पोर्टल पर आमजन के लिए बिस्तर, ऑक्सीजन सिलेंडर और वेंटिलेटर की उपलब्धता का वास्तविक समय के आधार पर डेटा मंगलवार से उपलब्ध होगा।एक अधिकारी ने कहा कि कोविड-19 संबंधी जांच में भी जल्द तेजी लाए जाने की संभावना है और इस समय शहर में रोजाना करीब 2,500 से तीन हजार नमूनों की जांच की जा रही हैं।आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में अब तक महामारी के करीब 20,07,143 मामले आ चुके हैं और 26,521 मरीजों की मौत हो चुकी है। नवंबर के मध्य से ही संक्रमण के दैनिक मामलों की संख्या 20 से कम और संक्रमण दर एक प्रतिशत से कम है।

Middle East tensions : चेन्नई हवाई अड्डे पर 15 उड़ानें रद्द

चेन्नई : (Chennai) ईरान और इजराइल-अमेरिका के बीच टकराव के कारण सोमवार को भी चेन्नई हवाई अड्डे (Chennai airport) से मध्य-पूर्व के देशों के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles