
सत्येंद्र द्विवेदी
भदोही: (Bhadohi) औराई क्षेत्र के हमीदपट्टी गांव में हनुमान मंदिर का तीसरा वार्षिकोत्सव आज मनाया गया। सोमवार को मारुति धाम पर जुटे भक्तजनों द्वारा हरिकीर्तन व सुंदरकांड पाठ किया गया। मुख्य यजमान राजेंद्र प्रसाद शुक्ल ने बताया कि प्रत्येक वर्षों की भांति इस वर्ष भी हनुमान मंदिर का वार्षिकोत्सव मनाया गया है। जिसमें भक्तों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया है।
चंद्रकांत शुक्ल उर्फ पट्टर शुक्ल ने बताया कि वार्षिकोत्सव के दौरान विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। वरिष्ठ समाजसेवी रामसागर शुक्ल ने बताया कि मारुति धाम की मान्यता है कि यहां आकर पूरे भक्तिभाव सेपूजा करने सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। भक्तों पर हनुमानजी की कृपा बनी रहती है। इस आयोजन में कड़ेनाथ शुक्ल, घनश्याम शुक्ल, राजमणि शुक्ल, वकील शुक्ल, विनोद शुक्ल, सुरेश शर्मा, अजय यादव, काका शर्मा, पप्पू मौर्य, शिवशंकर यादव आदि ने सहभागिता की और हनुमानजी की आराधना कर आशीष मांगा।


