
इंडिया ग्राउंड रिपोर्ट डेस्क
नयी दिल्ली:(New Delhi)पूर्वी दिल्ली के कड़कड़डूमा इलाके में स्थित एक होटल में सोमवार सुबह आग लग गई। दमकल विभाग (Fire department) के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि कड़कड़डूमा अदालत परिसर के पास स्थित इस होटल की तीसरी मंजिल पर रसोई में आग लग गई। अभी तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।
दमकल विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सुबह नौ बजकर 12 मिनट पर आग लगने की सूचना देने के लिए फोन आया और तुरंत ही दमकल की 10 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया।


