spot_img

Ulhasnagar : उल्हासनगर में सांसद डॉ श्रीकांत शिंदे का जनता दरबार

उल्हासनगर : (Ulhasnagar) सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे ने उल्हासनगर में स्थित जनसंपर्क कार्यालय में जनता दरबार में उपस्थित होकर नागरिकों की शिकायतें सुनीं और शहर में विभिन्न योजनाओं को लागू करने के बारे में चर्चा की। साथ ही इस मौके पर सैकड़ों लोगों ने बाला साहेब की सेना में शामिल होकर जय श्री राम के नारे लगाए। सांसद डॉ श्रीकांत शिंदे ने शनिवार रात करीब 9 बजे गोल मैदान क्षेत्र स्थित अपने जनसंपर्क कार्यालय में आयोजित जनता दरबार में उपस्थित होकर नागरिकों की समस्या सुनी। जनता दरबार में नागरिकों ने पानी की समस्या,खतरनाक इमारतों, इन इमारतों के कारण बेघर हुए लोगों के पुनर्वास, रेलवे स्टेशन के पास ट्रैफिक जाम आदि मुद्दों पर सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे का ध्यान आकृष्ट किया। इस मौके पर झूलेलाल ट्रस्ट के पदाधिकारी महेन्द्र मूलचंदानी व उनके सहयोगी समाजसेवी साहिल वैद्य व उनके समर्थक व अन्य लोगों ने सार्वजनिक रूप से बालासाहेब की शिवसेना पार्टी में प्रवेश किया। इस अवसर पर उल्हासनगर शहर के प्रमुख राजेंद्रसिंह भुल्लर (महाराज), रमेश चव्हाण,शहर संयोजक नाना बागुल, उपशहर प्रमुख अरुण आशान, कुलवंत सिंह सोहता, जयकुमार केनी, युवा सेना कल्याण जिला सचिव विक्की भाई भुल्लर और युवा सेना के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Mumbai : छह साल के बच्चों को मिलेगा पहली कक्षा में प्रवेश

मुंबई : (Mumbai) महाराष्ट्र सरकार (Maharashtra government) ने नई शिक्षा नीति के तहत आगामी शैक्षणिक वर्ष 2026-27 से पहली कक्षा में एडमिशन के नियमों...

Explore our articles