spot_img

Hyderabad : विदेशी छात्रा के साथ दुर्व्यवहार करने के आरोप में एक प्रोफेसर को हिरासत में लिया

Hyderabad: A professor detained for misbehaving with a foreign student

हैदराबाद: (Hyderabad) हैदराबाद विश्वविद्यालय के एक प्रोफेसर को एक विदेशी विद्यार्थी के साथ दुर्व्यवहार करने के आरोप में हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।प्रोफेसर (62) के खिलाफ छात्रा का शील भंग करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। यह मामला विश्वविद्यालय के एक अधिकारी द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर दर्ज कराया गया।

अधिकारियों ने बताया कि शिकायतकर्ता स्नातकोत्तर की छात्रा है और वह अंग्रेजी या हिंदी में बात नहीं कर पा रही है, इसलिए उसका बयान दर्ज कराने के लिए अनुवादक की मदद मांगी गई है।उन्होंने बताया कि पुलिस उसके बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी प्रोफेसर ने शुक्रवार शाम को अपने निवास पर छात्रा का चुंबन लेने और उसे गले लगाने का प्रयास किया।

Islamabad : पीओके में पाकिस्तानी सेना का हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, सभी सैन्यकर्मियों की मौत

इस्लामाबाद : (Islamabad) पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) (Pakistan-occupied Kashmir) के मुजफ्फराबाद क्षेत्र में बुधवार को पाकिस्तानी सेना के हेलिकॉप्टर एमआई-17 के दुर्घटनाग्रस्त...

Explore our articles