spot_img

Ahmedabad: गुजरात विस चुनाव : प्रधानमंत्री मोदी अहमदाबाद में 30 किमी. लंबा रोडशो करेंगे

Ahmedabad

इंडिया ग्राउंड रिपोर्ट डेस्क
अहमदाबाद:(Ahmedabad)
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) बृहस्पतिवार को अहमदाबाद शहर में 30 किलोमीटर से अधिक लंबा रोडशो करेंगे। अहमदाबाद में गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत मतदान होगा।

पहले चरण के चुनाव के तहत सौराष्ट्र और दक्षिण गुजरात क्षेत्रों की 89 सीटों पर बृहस्पतिवार को मतदान हो रहा है जबकि अहमदाबाद शहर की 16 सीटों समेत बाकी की 93 सीटों पर पांच दिसंबर को मतदान होगा।

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने एक विज्ञप्ति में कहा कि मोदी का विशाल रोडशो दोपहर को अहमदाबाद के पूर्वी क्षेत्र में नरोदा गाम इलाके से शुरू होगा और शाम को पश्चिमी क्षेत्र के चांदखेड़ा इलाके में आईओसी सर्किल पर खत्म होगा।

रोडशो हीरावाड़ी, हाटकेश्वर, मणिनगर, दानीलीमदा, जीवराज पार्क, घाटलोडिया, नरनपुरा और साबरमती समेत शहर के विभिन्न हिस्सों से गुजरेगा।

विज्ञप्ति के अनुसार, यह रोडशो गांधीनगर-दक्षिण सीट के साथ ही अहमदाबाद शहर की 13 सीटों से गुजरेगा।

Dubai : कतर ने एलएनजी व अन्य उत्पादों का उत्पादन अस्थायी रूप से रोका

दुबई : (Dubai) पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच कतर की सरकारी ऊर्जा कंपनी कतर एनर्जी (West Asia, Qatar's state-owned energy company, Qatar...

Explore our articles