spot_img

New Delhi: भारी संख्या में मतदान कर विकसित गुजरात के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं मतदाता: नड्डा

New Delhi

इंडिया ग्राउंड रिपोर्ट डेस्क
नयी दिल्ली:(New Delhi)
भारतीय जनता पार्टी (BJP) के अध्यक्ष जे पी नड्डा (President J P Nadda) ने बृहस्पतिवार को गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण के तहत हो रहे मतदान में लोगों से भारी संख्या में भाग लेकर विकसित गुजरात के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का आह्वान किया।

उन्होंने एक ट्वीट में कहा, ‘‘आज गुजरात में प्रथम चरण का मतदान है। मैं सभी भाइयों-बहनों से अपील करता हूं कि प्रदेश में शांति, विकास व समृद्धि के लिए भारी संख्या में मतदान करें, यह प्रगति का प्रमुख स्तंभ है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘लोकतंत्र के इस महापर्व में आपकी भागीदारी विकसित गुजरात के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।’’

गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे शुरू हो गया। राज्य विधानसभा की कुल 182 सीटों में से 89 सीटों पर मतदान हो रहा है। इसमें सौराष्ट्र-कच्छ और दक्षिण हिस्से के 19 जिले शामिल हैं। पहले चरण में 788 उम्मीदवारों की चुनावी किस्मत का फैसला होगा।

Dubai : कतर ने एलएनजी व अन्य उत्पादों का उत्पादन अस्थायी रूप से रोका

दुबई : (Dubai) पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच कतर की सरकारी ऊर्जा कंपनी कतर एनर्जी (West Asia, Qatar's state-owned energy company, Qatar...

Explore our articles