spot_img

KALYAN : मेरी जान को खतरा, सरकार मुहैया कराए सुरक्षा- पाटिल

रेरा घोटाले के शिकायतकर्ता हैं संदीप पाटिल

कल्याण : द इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ आर्किटेक्ट्स की कल्याण शाखा ने रेरा सकैम का पर्दाफाश करने वाले आर्किटेक्ट संदीप पाटिल के समर्थन में पत्रकार परिषद लेकर उन्हें जल्द से जल्द पुलिस प्रोटेक्शन देने की मांग की है। संदीप पाटिल ने करोड़ों रुपये का घोटाला उजागर किया है इसलिए वे कई लोगों के टारगेट पर है इसलिए सरकार की तरफ से पुलिस सुरक्षा मुहैया की जाए ऐसी मांग आर्किटेक्ट्स इंस्टीट्यूट के पदाधिकारियों ने की।
गौरतलब हो कि कल्याण-डोंबिवली में अनगिनत बिल्डरों ने फर्जी दस्तावेज के आधार पर रेरा प्रमाणपत्र प्राप्त कर सैकड़ों अवैध इमारतों का निर्माण किया है। कल्याण-डोंबिवली के ही आर्किटेक्ट संदीप पाटिल ने इस घोटाले का पर्दाफाश किया था जिसके चलते वे कई लोगों के निशाने पर है। संदीप पाटिल का कहना है कि रेरा सकैम के खिलाफ आवाज उठाने के बाद से उन्हें धमकियां मिल रही है और उनकी जान को खतरा है। पाटिल का आरोप है कि घोटाले में लिप्त बिल्डरों को सत्तारूढ़ दल और पुलिस प्रशासन का सहयोग मिल रहा है इसलिए सरकार उन्हें पुलिस सुरक्षा नहीं दे रही है। पाटिल ने यह भी कहा कि आरोपियों में से कुछ बिल्डर काफी खतरनाक है जिनकी पहुंच ऊपर तक है यदि मेरी जान कोई कुछ हुआ तो इसकी सारी जिम्मेदारी सरकार और पुलिस यंत्रणा की होगी ऐसी बात संदीप पाटिल ने कही। इतना ही नहीं घोटाले में अवैध बिल्डरों के साथ कल्याण-डोंबिवली महानगर के कुछ भ्रष्ट अधिकारी भी शामिल है ऐसा दावा संदीप पाटिल ने किया।

New Delhi : ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज पर जीएसटी चोरी करने के मामले में 4.24 करोड़ रुपये का जुर्माना

नई दिल्ली : (New Delhi) ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज (Britannia Industries) पर आपूर्ति किए गए सामान का 'गलत क्लासिफिकेशन' दर्शाकर जीएसटी चोरी करने के मामले में...

Explore our articles