
ठाणे : कोकण विभाग शिक्षक मतदार संघ में मतदाता पंजीकरण अभियान आगामी 9 दिसंबर तक चलेगा। कहा गया है कि यह मतदाताओं के लिए अंतिम अवसर होगा। इसकी समय सीमा खत्म होने के बाद मतदाता सूची में पंजीकरण संभव नहीं हो पाएगा। इस निमित्त शिक्षकों से आग्रह किया गया है कि निर्धारित समय सीमा के भीतर मतदाता सूची में अपने नाम का पंजीकरण करवा लें। ताकि मतदान में शामिल होने का मौका मिले और वे अपने मताधिकार का उपयोग भी कर सके।कोकण विभाग शिक्षक मतदारसंघ के लिए मतदाता पंजीकरण का दूसरा चरण शुरू हुआ है। अब तक जो शिक्षक मतदाता सूची में अपने नाम का पंजीकरण नहीं करवा पाए हैं, वे आगामी 9 दिसंबर 2022 तक करवा ले । ऐसा आवाहन ठाणे जिला अधिकारी और जिला चुनाव अधिकारी अशोक शिनगारे ने किया है।
विद्यमान सदस्यों का कार्यकाल 7 फरवरी 2023 को होगा समाप्त
बताया गया है कि कोकण विभाग शिक्षक मतदार संघ के विद्यमान सदस्यों का कार्यकाल 7 फरवरी 2023 को समाप्त हो रहा है। इस बावत चुनाव आयोग कोकण शिक्षक मतदार संघ के लिए नई मतदाता सूची बनाने का काम शुरू किया है। मतदाता सूची में शिक्षकों के नाम पंजीकृत करवाने हेतु अभियान 1 अक्टूबर 2022 से 7 नवंबर 2022 तक पहले चरण में चलाया गया था। जिसके तहत ठाणे जिले में १९ हजार ९४६ पात्र शिक्षक मतदाताओं का पंजीकरण हुआ है।अब 23 नवंबर से लेकर 9 दिसंबर तक मतदाता पंजीकरण का दूसरा चरण शुरू किया गया है । इस बावत शिक्षकों से आग्रह किया गया है कि वे अपने नाम मतदाता सूची में पंजीकृत करवा लें। ठाणे जिला अधिकारी और जिला निर्वाचन अधिकारी अशोक शिंगारे ने शिक्षकों से आग्रह किया है कि वे मतदाता सूची में अपना नाम पंजीकृत करवा लें । अन्यथा उन्हें मतदान का अवसर नहीं मिल पाएगा।


