
सत्येंद्र द्विवेदी
भदोही: (Bhadohi) एसपी डा. अनिल कुमार के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जारहे अभियान के दौरान पुरस्कार घोषित, वारंटी, वांछित, जिला बदर अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई। अलग-अलग थाना क्षेत्रोंसे जनपद की पुलिस ने कुल 27 वारंटियों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा आधा दर्जन लोगों का शांतिभंग में चालान भी किया गया है।
एएसपी राजेश भारती नेब ताया कि ज्ञानपुर थाना क्षेत्र से वारंटी बदरूद्दीन पुत्र मो0 जहीर व मो0 अकूब पुत्र बदरूद्दीन (निवासीगण पुरानी बाजार, थाना ज्ञानपुर), मुन्नू पुत्र कन्हई व राजेन्द्र पुत्र कन्हई (निवासीगण पूरेमोढियापुर, थाना ज्ञानपुर), गोपीगंज थाना क्षेत्र से वारंटी अभियुक्तगण बुद्धु चौहान पुत्र राममूरत, रिंकू उर्फ विमल पुत्र बुद्धु (निवासीगण फूलबाग), भगवानदास पुत्र लल्लू (निवासी लालानगर), शिवराम यादव पुत्र जगदेव व जगनारायण यादव पुत्र जगदेव (निवासीगण सारीपुर), कंचनराज यादव पुत्र खुड्डन (निवासी हिराचक), वारंटी बुद्धीराम पुत्र बेचन (निवासी गांधी) को गिरफ्तार किया गया है।
इसी क्रम में कोइरौना क्षेत्र से बनारसी पुत्र भलई सरोज (निवासी गोलखराना), नन्हका उर्फ मिथलेश पुत्र जयशंकर (निवासी त्रिभुवनपुर), अदालत पुत्र स्व. नेबूलाल हरिजन (निवासी मवैया थानासिंह) को दबोचा गया है। चौरी पुलिस ने वारंटी अभियुक्त राधेश्याम पुत्र स्व. द्वारिका प्रसाद (निवासी बरदहा), शिवलाल पुत्र फोटूलाल (निवासी सुरहन) को दबोचा है। भदोही पुलिस ने वारंटी अभियुक्त जोखन पुत्र मुन्नीलाल (निवासी बगही), सूरज गौड़ पुत्र संतोष (निवासी पिपरिसडीह), कप्तान पुत्र देवनंदन व नाटे पुत्र जटाशंकर (निवासीगण उमरी), बच्चेलाल गौतम पुत्र भीखाराम (निवासी पिपरिस)को गिरफ्तार किया है।
इसी क्रम में थाना ऊंज क्षेत्र से दो महिला वारंटी को गिरफ्तार किया गया है। जबकि सुरियावां पुलिस ने पन्ना लाल उपाध्याय पुत्र गंगा प्रसाद उपाध्याय (निवासी कलीपुर, नागमलपुर), रामचंद्र पुत्र बीपत (निवासी पट्टी अचल सिंह, वार्ड नं0 02 अम्बेडकर नगर) और दुर्गागंज पुलिस ने वारंटी शोभनाथ पुत्र स्व. शिवनाथ (निवासी ग्राम शेरपुर, दमगढ़ा) लालबहादुर पासी पुत्र स्व. राजाराम (निवासी लहौरा, भंडा) को गिरफ्तार कर चालान भेजा गया है।


