spot_img

Prayagraj : सड़क हादसों में किशोर सहित चार की मौत, गंगापार और यमुनापार में हुए हादसे

Prayagraj: Four including teenagers died in road accidents, accidents happened in Gangapar and Yamunapar

गंगापार में अय़ोध्या हाईवे पर रामफल इनारी टोलप्लाजा के समीप पिकअप ने बुलेट में मारी टक्कर, यमुनापार में कार की चपेट में आए दो छात्र
आलोक गुप्ता
प्रयागराज: (Prayagraj)
शनिवार की शाम और रविवार को दिन में हुए सड़क हादसों में एक किशोर, दो छात्र समेत चार चार लोगों की मौत हो गई। हादसों की सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने मौका मुआयना कर शव को चीरघर भेजा। हादसे की सूचना जैसे ही मृतकों के घर पहुंची कोहराम मच गया। पहला हादसा यमुनापार के अरैल क्षेत्र में दूसरा हादसा गंगापार में अयोध्या हाईवे पर रामफल इनारी टोलप्लाजा के समीप हुआ।
रविवार को रामफल इनारी टोल प्लाजा (प्रयागराज-अयोध्या हाईवे) के समीप एक पिकअप ने बुलेट मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। बुलेट पर तीन लोग सवार थे और तीनों सड़क पर गिर पड़े। हादसे में गंभीर चोट लगने से जीशान अहमद (16) पुत्र मोहम्मद सत्तार (निवासी पुरैला, देल्हूपुर, प्रतापगढ़) और मोहम्मद फैजान (23) पुत्र मोहम्मद कयाम (निवासी दुबाही, मऊआइमा) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि साथ रहा दुबाही का रहने वाला मोहम्मद आकिब (20) पुत्र शफीक गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
मऊआइमा टोल प्लाजा के समीप हुए हादसे की जानकारी होते ही मौके पर स्थानीय पुलिस पहुंच गई और घायलको नजदीक के अस्पताल ले जाया गया, जहां से एसआरएन के लिए रेफर कर दिया गया। मऊआइमा पुलिस ने फैजान और जीशन के शव के कब्जे में लेकर चीरघर भेज दिया है। मामले में आगे की लिखापढ़ी की जा रही है। इस दर्दनाक हादसे की खबर मिलते ही रोते-बिलखते परिजन भी मौके पर पहुंच गए थे।

अरैल के समीप कार ने छात्रों को मारी टक्कर
दूसरी तरफ शनिवार की शाम टहलने निकले दो छात्रों को बेकाबू कार ने टक्कर मार दी। यह हादसा नैनी कोतवाली क्षेत्र के अरैल में हुआ। जानकारी के मुताबिक कौशांबी के सराय अकिल (मुलायमपुर) निवासी संदीप कुमार पुत्र शेष कुमार सिंह, नैनी क्षेत्र के काजीपुर में रहकर पढ़ाई करता था। उसका साथी पंकज सिंह (निवासी कसेरुआ, सराय ममरेज, प्रयागराज) भी प्रयागराज में रहकर पढ़ाई करता है। शनिवार की शाम संदीप अपने दोस्त पंकज से मिलने गया था। इसके बाद दोनों घूमते हुए अरैल रोडपर पहुंचे और टहलने लगे। इसी दौरान तेज रफ्तार में आई कार ने दोनों को टक्कर मार दी। हादसे की जानकारी राहगीरों को हुए तो यह मामला पुलिस तक पहुंचा। पुलिस ने दोनों घायलों को एसआरएन पहुंचाया, जहां दोनों की मौत हो गई। नैनी पुलिस का कहना है कि कार चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Explore our articles