spot_img

PRAYAGRAJ : गांजा तस्कर, जानलेवा हमले के अभियुक्त समेत चार गिरफ्तार

आलोक गुप्ता
प्रयागराज : प्रयागराज पुलिस ने जानलेवा हमला करने, गांजा और शराब की तस्करी करने के चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी अलग-अलग थाना क्षेत्रों से की गई है। सराय इनायत थाने के एसओ अरविंद कुमार राय ने बताया कि धारा 147, 148, 149, 452, 323, 307 504, 427 के वांछित अभियुक्त बेला सिंह उर्फ रामचंद्र पुत्र स्व. रामदुलार (काजीपुर, फतूहा, सराय इनायत) को गिफ्तार किया गया है। पूछताछ के बाद जानलेवा हमले के बुजुर्ग अभियुक्त का चालान भेज दिया गया है।
दूसरी तरफ नवाबगंज थाने के उप निरीक्षक धर्मेंद्र यादव ने अपनी टीम के साथ ओमप्रकाश सरोज पुत्र स्व. श्रीनाथ (निवासी ग्राम कौड़िहार, नवाबगंज) को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी बदहग्राम, कौड़िहार में हाईवे पुलिया के नीचे से की गई है। एसओ ने अनूप सिंह ने बताया कि पुलिस के हत्थे चढ़े ओमप्रकाश सरोज केपास से 1.1 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ है। उसके खिलाफ सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है।
थाना पूरामुफ्ती पुलिस ने 35 लीटर शराब के साथ दो महिला तस्करों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष उपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि थाने के सब इंस्पेक्टर उबैदउल्ला अंसारी ने मुखबिर की सूचना पर महिला पुलिस टीम के साथ केलापति पत्नी रामचंद्र सरोज (निवासी बिहका उर्फ पूरामुफ्ती) और रूमा पत्नी ननका (निवासी मनौरी, पूरामुफ्ती) को 35 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद दोनों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर चालान भेज दिया गया।

New Delhi : कांग्रेस नेताओं ने बजट को बताया गरीब विरोधी और आम जनता से कटा हुआ

नई दिल्ली : (New Delhi) कांग्रेस नेताओं ने केंद्रीय बजट 2026-27 को आम जनता की समस्याओं से कटा हुआ और गरीबों के हितों की...

Explore our articles