spot_img

PRAYAGRAJ : निशुल्क नेत्र शिविर में 145 मरीजों ने करवाई जांच

आलोक गुप्ता
प्रयागराज : न्यू छाया मेडिकल स्टोर के बैनर तले शुक्रवार को निशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में कुल 145 नेत्र रोगियों ने आंखों की जांच करवाई। इस दौरान आए कुल 145 मरीजों में से 23 रोगियों को मोतियाबिंद के आपरेशन के लिए सलाह दी गई। इसके अलावा 18 रोगियों को चश्मा टेस्ट करवाया गया। इस दौरान आयुष्मान कार्डधारकों की भी जांच की गई। इस शिविर में कुल 35 नेत्र रोगियों को आपरेशन की सलाह दी गई।
छाया मेडिकल स्टोर के संचालक रोहित केसरवानी व अजय केसरवानी ने संयुक्त रूप से बताया कि इस नेत्र शिविर में कई नेत्र विशेषज्ञों के द्वारा लोगों के आंखों की जांच की गई। जिसमें लोगों को नियमित रूप से आंख की सफाई व समय-समय पर आंख की जांच करवाने की सलाह दी गई। पूर्वाह्न दस बजे सेदोपहर दो बजे तकचले इस शिविर में नेत्र विशेषज्ञ डा. सौरभ वर्मा व उनकी टीम के द्वारा नेत्र रोगियों कीजांच की गई। नेत्र शिविर को संपन्न करवानेमें डा. अभिषेक सिंह, डा. बीके शर्मा, सूरज, फूलचंद्र यादव, भाग्यचंद्र नायक ने भी सराहनीय सहयोग किया।

Explore our articles