spot_img

Mumbai: शुरुआती कारोबार में रुपया 15 पैसे टूटकर 80.93 प्रति डॉलर पर

Mumbai

इंडिया ग्राउंड रिपोर्ट डेस्क
मुंबई:
(Mumbai) अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सोमवार को शुरुआती कारोबार में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। घरेलू शेयर बाजारों (domestic equity markets) की कमजोर शुरुआत से भी रुपये की धारणा प्रभावित हुई।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार (interbank foreign exchange market) में रुपया मजबूती के साथ 80.53 पर खुला। लेकिन बाद में इसने शुरुआती लाभ गंवा दिया और यह 15 पैसे के नुकसान के साथ 80.93 प्रति डॉलर पर कारोबार कर रहा था।

शुक्रवार को रुपया 62 पैसे की बढ़त के साथ 80.78 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

इस बीच, अन्य छह मुद्राओं की तुलना में अमेरिकी मुद्रा को आंकने वाला डॉलर सूचकांक 0.49 प्रतिशत की बढ़त के साथ 106.80 पर पहुंच गया।

Kharagpur : आईआईटी खड़गपुर कैंपस में संदिग्ध परिस्थितियों में एक और छात्र की मौत

खड़गपुर : (Kharagpur) देश के प्रतिष्ठित तकनीकी संस्थान भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान खड़गपुर (IIT Kharagpur) में एक बार फिर एक छात्र की रहस्यमय मौत का...

Explore our articles