spot_img

Prayagraj : स्कूल की तरह सड़क पर भी अनुशासन जरूरीः थानाध्यक्ष

Prayagraj: Like school, discipline is also necessary on the road: SHO

एसओ मनोज कुमार सिंह ने राजा कमलाकर इंटर कालेज में छात्र-छात्राओं को दी ट्रैफिक रूल्स की जानकारी
आलोक गुप्ता
प्रयागराज: (Prayagraj)
जिंदगी में अनुसासन का बहुत बड़ा महत्व है। जिस प्रकार हम स्कूल में पूरी तरह से अनुशासित रहते हैं। समय से स्कूल आते हैं और समय पर घर वापस लौटते हैं। समय-समय पर अपने सभी कार्य करते हैं। ठीक उसी प्रकार का अनुशासन सड़क पर भी दिखना चाहिए। सड़क पर अनुशासन का मतलब यातायात नियमों के पालन से है। यह बातें शंकरगढ़ थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने कही।
क्षेत्र के राजा कमलाकर इंटर कालेज में आयोजित जागरुकता कार्यक्रम में बच्चों से मुखातिबक एसओ ने कहा कि अनुशासन ही हम सभी को लक्ष्य की तरफ ले जाता है। यदि हम घर से बाहर निकलते हैं तो हमारा लक्ष्य स्कूल जाना होता है। ठीक उसी प्रकार यदि हम सड़क पर चलते हैं तो हमारा लक्ष्य खुद को सुरक्षित रखना और दूसरों की सुरक्षा का भी ध्यान देना होना चाहिए। उन्होंने कालेज केसभी बच्चों से कहा कि वह वह मोबाइल और ईयरफोन का प्रयोग करते समय न तो सड़क पर चलें और न ही रेलवे ट्रैक के आसपास। इसके अलावा दुपिहया चलाते समय हमेशा हेलमेट पहने और दूसरों को भी हेलमेट पहनने केलिए प्रेरित करें।
एसओ ने बच्चों को जागरुक करते हुए कहा कि वह लोग अपने घर व आसपास के लोगों को भी हेलमेट पहनने, सीटबेल्ट लगाने और ट्रैफिक के नियमों का पालन करने की अपील की। इस दौरान एसओ ने ट्रैफिकके तमाम नियमों की भी जानकारी बच्चों को दी। इस मौके पर प्रधानाचार्य अनयप्रताप सिंह, ओपी धारिया, रामबोध खरवार समेत तमाम शिक्षकगण भी मौजूद रहे।

Srinagar/Budgam : मस्जिदों पर बुलडोजर और बढ़ता ध्रुवीकरण: मीरवाइज उमर फारूक ने जताई चिंता

श्रीनगर/बडगाम : (Srinagar/Budgam) कश्मीर के प्रमुख धर्मगुरु मीरवाइज उमर फारू (Mirwaiz Umar Faroo, a prominent Kashmiri cleric) ने देश में मुसलमानों की मौजूदा स्थिति...

Explore our articles