spot_img

Prayagraj : थरवई पुलिस के हत्थे चढ़ा स्मैक तस्कर

Prayagraj: Smack smugglers caught by Tharwai police

आलोक गुप्ता
प्रयागराज: (Prayagraj)
थरवई पुलिस ने स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी सब इंस्पेक्टर सोरहाब अहमद ने क्षेत्रभ्रमण के दौरान 40 नंबर गोमती के पास से की है। सब इंस्पेक्टर सोहराब अहमद ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर अखिलेश कुमार मिश्र उर्फ डाक्टर मिश्र पुत्र विजय कुमार मिश्र (निवासी चकियाघाट, थरवई) को 40 नंबर गोमती के पास से धरा गया है। तलाशी के दौरानउसके पास से स्मैक बरामद हुई है। पूछताछ के बाद उसका चालान भेज दिया गया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कियागया है।
दूसरी तरफ खीरी पुलिस ने एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। दरोगा प्रेमनाथ प्रधान ने बताया कि न्यायालय एसीजेएम (द्वितीय), केस संख्या 2324/16, अपराध संख्या 297/14, धारा 3/7 ईसी एक्ट के वारंटी धर्मेंद्र कुमार सिंह पुत्र बुटन सिंह को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी धर्मेंद्र कुमार सिंह ग्राम देवीबांध, खीरी का निवासी है।

Explore our articles