spot_img

Ankara: घर में आग लगने से एक ही परिवार के आठ सीरियाई शरणार्थी बच्चों की मौत

Ankara

इंडिया ग्राउंड रिपोर्ट डेस्क
अंकारा:(Ankara)
उत्तर पश्चिमी तुर्किये (North West Turkey) में एक घर में हीटर के कारण आग लगने की घटना में एक महिला और छह सीरियाई शरणार्थी बच्चों की झुलसकर मौत हो गई। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

गवर्नर याकुप कैनबोलाट (Governor Yakup Canbolat) ने कहा, बर्सा प्रांत के यिल्दिरिम जिले में एक चार मंजिला इमारत की पहली मंजिल में मंगलवार की देर रात आग लग गई। पीड़ितों में एक वर्ष से लेकर 10 साल की उम्र के छह भाई-बहन, उनकी 31 वर्षीय मां और 10 और 11 साल की दो चचेरी बहनें थीं।

गवर्नर के अनुसार, उनके पिता, हादसे के समय घर पर नहीं थे। उन्होंने अपने परिवार के सदस्यों को बचाने की कोशिश की, लेकिन धुएं से दम घुटने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

कैनबोलाट ने कहा, “दमकल विभाग की टीम तुरंत इलाके में पहुंची और आग बुझाने के प्रयास किए, लेकिन आग बुझ जाने के बाद, अंदर की तस्वीर दुखद थी। हमें गहरा दुख पहुंचा।” उन्होंने कहा, “यह दहला देने वाला था। इसे बयां करना मुश्किल है।”

कैनबोलाट ने कहा कि घटनास्थल के प्रारंभिक निरीक्षण से पता चला है कि आग स्टोव हीटर के कारण लगी थी। धुएं के कारण दम घुटने से तीन पड़ोसियों को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Ranchi : आईईडी विस्फोट में घायल सहायक कमांडेंट सहित दो जवान हेलीकॉप्टर से लाए गए रांची

रांची : (Ranchi) झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले (Jharkhand's West Singhbhum district) के घने सारंडा जंगल में रविवार तड़के सुरक्षाबलों और प्रतिबंधित माओवादी संगठन...

Explore our articles