spot_img

Navi Mumbai : ड्रग्स का व्यापार करनेवाले नाइजीरियन गिरफ्तार

Navi Mumbai : Nigerian drug dealer arrested

पुरुषोत्तम कनौजिया
नवी मुंबई: (Navi Mumbai)
नवी मुंबई पुलिस के अपराध विभाग ने वाशी के जुहुगांव में ड्रग्स बेंचने वाले नाइजीरियन नागरिक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके पास से लगभग 10 लाख 30 हजार रुपए कीमत का एमडी ड्रग बरामद किया है। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक बासित सय्यद ने बताया कि हमारे विभाग को एक गुप्तचर से खबर मिली थी कि एक नाइजीरियन व्यक्ति जुहूगांव के सेक्टर 4 में ड्रग बेंचने के लिए आनेवाला है। सूचना मिलते ही सहायक पुलिस आयुक्त विनायक वस्त के मार्गदर्शन में वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक बासित सय्यद के नेतृत्व में एक टीम ने जुहुगांव में जाकर निगरानी शुरू कर दी। उस दौरान उन्हें एक नाइजीरियन व्यक्ति दिखा जिसकी पुलिस कर्मियों ने छानबीन की तो उसके पास मेथाक्युलॉन हस (एमडी) ड्रग मिला। आरोपी के पास कुल 130 ग्राम एमडी ड्रग मिला जिसकी बाजार कीमत लगभग 10 लाख 30 हजार रुपए है। पुलिस ने तुरंत उसे गिरफ्तार कर लिया और उसके पास मौजूद ड्रग्स, मोबाइल फोन और स्कूटी अपने कब्जे में ले लिया। आरोपी पर वाशी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश किया था जहां कोर्ट ने उसे 10 नवंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया।

Ranchi : आईईडी विस्फोट में घायल सहायक कमांडेंट सहित दो जवान हेलीकॉप्टर से लाए गए रांची

रांची : (Ranchi) झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले (Jharkhand's West Singhbhum district) के घने सारंडा जंगल में रविवार तड़के सुरक्षाबलों और प्रतिबंधित माओवादी संगठन...

Explore our articles