spot_img

Prayagraj : शराबियों के आतंक से महिलाओं का घर से बाहर निकलना दुश्वार, व्यापारी भी त्रस्त

Prayagraj: It is difficult for women to come out of the house due to the terror of alcoholics, traders also suffer

पटहट रोड पर स्थित शराब की तीनों दुकानों का स्थान बदलवाने की मांग
आलोक गुप्ता
प्रयागराज: (Prayagraj)
शंकरगढ़ उद्योग व्यापार कल्याण समिति ने जिलाधिकारी को प्रार्थनापत्र सौंपकर पटहट रोड पर स्थित शराब की तीनों दुकानों को स्थानांतरित किए जाने की मांग की है। व्यापारियों का कहना है कि शराब की दुकानों पर दिन-रात शराबियों का जमघट लगा रहता है, जिसके कारण घर से महिलाओं, बेटियों का बाहर निकलना दुश्वार हो गया है। इसके अलावा शराबियों की हरकतों से आसपास की दुकानों पर शराबियों के द्वारा महिलाओं के साथ अभद्रता की जाती है।
शराबियों की हरकतों की वजह से महिलाएं घर से बाहर नहीं निकलना चाह रही हैं। व्यापारियों का धंधा चौपट हो रहा है । आसपास के दुकानदार अपना कारोबार नहीं कर पा रहे है। यह लोग ग्राहकों से भी बदसलूकी करते रहते हैं। पूर्व में भी उक्त प्रकरण को लेकर कई बार शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
शंकरगढ़ उद्योग व्यापार कल्याण समिति के तत्वावधान में नगर पंचायत शंकरगढ़ की उक्त गंभीर होती जा रही समस्या को लेकर व्यापार मंडल शंकरगढ़ के सतीशचंद्र केसरवानी, व्यापार मंडल अध्यक्ष मूलचंद गुप्ता, महामंत्री रतन केसरवानी, जय केसरवानी, सर्राफा व्यापारी जगदीश सोनी, दीपक केसरवानी, दिनेश कुमार सिंह, आशा सिंह, सुशील, संतोष कुमार, महेश आदि ने जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री से मुलाकात की और अपना पीड़ा बताई। जिलाधिकारी ने त्वरित कार्यवाही का आश्वासन दिया है।

Ranchi : आईईडी विस्फोट में घायल सहायक कमांडेंट सहित दो जवान हेलीकॉप्टर से लाए गए रांची

रांची : (Ranchi) झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले (Jharkhand's West Singhbhum district) के घने सारंडा जंगल में रविवार तड़के सुरक्षाबलों और प्रतिबंधित माओवादी संगठन...

Explore our articles