spot_img

Prayagraj : एसओजी के हत्थे चढ़े दो पेशेवर लुटेरे, विक्रम बरामद

Prayagraj: Two professional robbers caught by SOG, Vikram recovered

आलोक गुप्ता
प्रयागराज: (Prayagraj)
सिविल लाइंस व एसओजी थाने की टीम ने दो शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से दस हजारु रपया नगद और लूट की घटना में प्रयुक्त विक्रम टेंपो भी बरामद किया है। धरा गया एक लुटेरा आधा दर्जन से अधिक मामलों में नामजद है।
सिविल लाइंस थाने के सब इंस्पेक्टर अरविंद कुशवाहा ने बताया कि थाने की टीम ने एसओजी (सिटी) प्रभारी आशीष कुमार के साथ मिलकर दो पेशेवर लुटेरों को गिरफ्तार किया है। सटीक मुखबिरी पर यह गिरफ्तारी सिविल लाइंस रोडवेज बस स्टैंड के पीछे से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की गिरफ्त में आए आमिर हुसैन खान पुत्र मुनौउर हुसैन खान (निवासी गोविंदपुर, जीशान मार्केट, पुलिस चौकी के पीछे, शिवकुटी) और मोहम्मद तौफीक उर्फ गोलू पुत्र मोहम्मद नफीस (रसूलाबाद घाट, तेलियरगंज, शिवकुटी) के पास से दस हजार रुपये नगद बरामद हुए हैं।
पुलिस ने दोनों की निशानदेही पर घटना मेंइस्तेमाल किया गया एक विक्रम टेंपो भी बरामद किया है। एसआई अरविंद कुशवाहा ने बताया कि आमिर हुसैन के खिलाफ शिवकुटी, शाहगंज, कीडगंज, कर्नलगंज और सिविल लाइंस में आधा दर्जन केस दर्ज हैं। जबकि गोलू के खिलाफ सिविल लाइंस में एक मामला दर्ज है।

Alipurduar : अलीपुरद्वार में भीषण हादसा, चार महिला चाय श्रमिकों की मौत

अलीपुरद्वार : (Alipurduar) जिले के हासीमारा एशियन हाईवे पर शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार महिला चाय श्रमिकों की मौके पर ही...

Explore our articles