spot_img

Delhi: अरबिंदो की इकाइयों ने विनिर्माण मुद्दों के चलते अमेरिकी बाजार से उत्पादों को वापस लिया

Delhi

इंडिया ग्राउंड रिपोर्ट डेस्क
दिल्ली:(Delhi)
अरबिंदो फार्मा (Aurobindo Pharma) की इकाइयां विनिर्माण खामियों के चलते अमेरिकी बाजार से विभिन्न उत्पादों को वापस ले रही हैं। अमेरिकी स्वास्थ्य नियामक ने यह जानकारी दी।

अमेरिकी खाद्य एवं दवा प्रशासक (USFDA) की ताजा प्रवर्तन रिपोर्ट के अनुसार न्यू जर्सी स्थित अरबिंदो फार्मा यूएसए इंक क्विनाप्रिल और हाइड्रोक्लोरोथियाजाइड टैबलेट की 9,504 बोतलें वापस ले रही है। इस दवा का इस्तेमाल उच्च रक्तचाप के इलाज के लिए किया जाता है।

यूएसएफडीए ने एक अलग बयान में कहा कि अरबिंदो फार्मा की इकाई ऑरोमेडिक्स फार्मा एलएलसी अमेरिकी बाजार से फोंडापारिनक्स सोडियम इंजेक्शन की 11,520 इकाइयों को वापस मंगा रही है।

New Delhi : चुनावों में दलाें की खर्च सीमा तय करने की याचिका पर केंद्र और निर्वाचन आयोग को नोटिस

नई दिल्ली : (New Delhi) उच्चतम न्यायालय ने चुनाव में राजनीतिक दलों के खर्च की सीमा तय करने की मांग पर सुनवाई करते हुए...

Explore our articles