
आलोक गुप्ता
प्रयागराज : जानलेवा हमला व चोरी के मामले में वांछित चल रहे दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। इनके कब्जे से चोरी के तीन मोबाइल और चार देशी बम बरामद हुआ है। पूछताछ के बाद दोनों का चालान भेज दिया गया है। उक्त जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि थाने की टीम ने आज पटहट बार्डर पर स्थित पुलिया के पास से दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। इन पर जानलेवा हमले का भी आरोप है।
गिरफ्त में आए सत्यप्रकाश उर्फ ननकऊ पटेल पुत्र चिंतामणि पटेल (निवासी कनकनगर, डूडा कालोनी) और अजय मिश्र पुत्र पुष्पराज मिश्र (निवासी शिक्षकनगर, डूडा कालोनी, कस्बा शंकरगढ़) के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। सत्यप्रकाश उर्फ ननकऊ के खिलाफ शंकरगढ़ थाने में कुल पांच मामले पंजीकृत हैं। जबकि अजय मिश्र दो मुकदमों का आरोपी है। यह गिरफ्तारी सब इंस्पेक्टर ऋतुराज सिंह और उनकी टीम ने की है।
इसी क्रम में शंकरगढ़ पुलिस ने नाबालिग के अहरण और बलात्कार के अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। यह गिरफतारी शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के खीरी रोड मवैया नहर पुलिया के पास से की गई है। थानाध्यक्ष मनोज कुमार संह ने बताया कि थाने की टीम ने धारा धारा 323, 363, 328, 376(घ)क, 377, 504, 506 व पाक्सो एक्ट के आरोपी नाजिम पुत्र स्व. नियामत अली (निवासी नारीबारी, शंकरगढ़) को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की गई। के अलावा अन्य कोई केस दर्ज नहीं है।
दूसरी तरफ घूरपुर पुलिस ने एक अभियुक्त को तमंचा के साथ गिरफ्तार किया है। सब इंस्पेक्टर ताराचंद्र ने बताया कि टेंपो स्टैंड जसरा के पास से करीम पुत्र गुलाम मुर्तजा (निवासी जारी, कौंधियारा) को गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से 315 का तमंचा व कारतूस बरामद हुई है। अभियुक्त मोहम्मद करीम के खिलाफ सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर चालान भेज दिया गया है।


