spot_img

Mumbai : अब्दुल सत्तार ने सुप्रिया सुले को लेकरआपत्तिजनक बयान दिया

Mumbai: Abdul Sattar made objectionable statement about Supriya Sule

इंडिया ग्राउंड रिपोर्ट संवाददाता
मुंबई: (Mumbai)
राज्य के कृषि मंत्री अब्दुल सत्तार ने राकांपा सांसद सुप्रिया सुले को लेकर बेहद आपत्तिजनक बयान दिया है। इस आपत्तिजनक बयान से राज्य में आक्रोश की लहर दौड़ गई है। एनसीपी के कार्यकर्ता आक्रामक हो गए हैं और उन्होंने सत्ता पक्ष के खिलाफ जमकर नारेबाजी की है। मुंबई में उनके बंगले के बाहर राकांपा कार्यकर्ताओं के धरने के बाद अब्दुल सत्तार बैकफुट पर चले गए हैं। उन्होंने आपत्तिजनक शब्द के इस्तेमाल पर खेद जताया है। अब्दुल सत्तार ने कहा कि मैं महिलाओं का सम्मान करता हूं और मैंने वह बयान केवल बक्सों के बारे में दिया था, लेकिन अगर किसी का दिल दुखा हो तो मुझे खेद है।संभाजीनगर में बोलते हुए अब्दुल सत्तार ने कहा, मैंने किसी महिला बहनों के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल नहीं किया है। मैंने उन लोगों के बारे में बात की है,जो हमें बदनाम करते हैं। सुप्रिया सुले के बारे में कुछ नहीं कहा या, लेकिन अगर उनकी महिलाओं का दिल दुखा हो, तो मुझे खेद है, लेकिन मैंने ऐसा नहीं कहा। मैंने जो कहा वह केवल पेटी के बारे में था। चूंकि हमारे मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री महिलाओं का सम्मान करते हैं, मैं भी महिलाओं का सम्मान करने वाला कार्यकर्ता हूं।इस बारे में पत्रकारों ने और सवाल किए तो सत्तार ने कहा कि आप मुझे भड़काएं नहीं, आप हमारे बीच लड़ाई शुरू न करें, आग में ईंधन न डालें। मैंने महिलाओं के बारे में एक शब्द भी नहीं कहा। मैं महिलाओं के सम्मान के लिए एक कार्यकर्ता हूं।

Washington/Tehran : ईरान पर समझौते का कोई दबाव नहींः ट्रंप

वाशिंगटन/तेहरान : (Washington/Tehran) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (U.S. President Donald Trump) ने सोमवार को कहा कि ईरान पर बुधवार को इस्लामाबाद में दूसरे...

Explore our articles