spot_img

PRAYAGRAJ : धान बेचने में कोई समस्या हो तो कंट्रोल रूम को घुमाएं फोन
खाद्य नियंत्रण विभाग ने बनाया कंट्रोल रूम, मोबाइल व लैंडलाइन नंबर जारी

आलोक गुप्ता
प्रयागराज : धान की खरीद प्रक्रिया को सरल और सुलभ बनाने के उद्देश्य से खाद्य नियंत्रण विभाग द्वारा कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है। संभागीय खाद्य नियंत्रक नरेंद्र कुमार ने बताया है कि खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में न्यूनतम समर्थन मूल्य योजना के अंतर्गत धान क्रय के लिए संभागीय खाद्य नियंत्रक कार्यालय में कंट्रोल रूम की स्थापनाकी गई है। इस कक्ष में वरिष्ठ सहायक विनोद कुमार (8355081730) की प्रातः 09 बजे से अपरान्ह 12 बजे तक ड्यूटी लगाई गई है।
इसी क्रम में कनिष्ठ सहायक शशांक मुकुल पांडेय (7355747590) की अपरान्ह 12 बजे से अपरान्ह तीन बजे तक और कनिष्ठ सहायक अभय कुमार (9936655952) की तैनाती के साथ खरीद प्रकोष्ठ/नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है।
नियंत्रक ने बताया कि यह नियंत्रण कक्ष प्रातः नौ बजे से सायं छह बजे तक खुला रहेगा। सभी संस्थाओं व जिला खाद्य विपणन अधिकारी द्वारा निर्धारित प्रारूप पर खरीद, भारतीय खाद्य निगम को डिलीवरी, बिलिंग, भुगतान व अवशेष भुगतान की सूचना दैनिक रूप से खाद्य नियंत्रक कक्ष को रोजाना 10 बजे तक उपलब्ध कराई जाएगी। खाद्य प्रकोष्ठ/नियंत्रण कक्ष कार्य दिवसों के अतिरिक्त रविवार व राजपत्रित अवकाशों को छोड़कर अन्य अवकाश के दिनों में भी प्रातः 10 बजे से अपरान्ह् 01 बजे तक क्रियाशील रहेगा। संकलित सूचनाएं प्रतिदिन निर्धारित समय तक खाद्यायुक्त, लखनऊ को प्रेषित की जाएंगी। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर खाद्य नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर- 0532-2615048 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

Mumbai : फडणवीस से मिलीं सुनेत्रा पवार, सरकारी आवास वर्षा पर महायुति की हुई बैठक

मुंबई : (Mumbai) बारामती विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव ने महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल मचा दी है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री...

Explore our articles