spot_img

PRAYAGRAJ : गुरू गोविंद सिंह राष्ट्रीय एकता पुरस्कार के लिए 15 तक लिए जाएंगे आवेदन

आलोक गुप्ता
प्रयागराज : गुरु गोविंद सिंह राष्ट्रीय एकता पुरस्कार के लिए आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं। यह आवेदन 15 नवंबर तक लिए जाएंगे। अपर जिलाधिकारी (नगर) ने बताया, वर्ष 2022-23 के लिए ‘‘ गुरू गोविंद सिंह राष्ट्रीय एकता पुरस्कार’’ के लिए पात्र व्यक्ति अपना आवेदन पत्र एडीएम (सिटी) के कार्यालय में 15 नवंबर, 2022 से पूर्व उपलब्ध करा सकते हैं।
बताया कि पुरस्कार प्राप्त करने के लिए आवश्यक अर्हताएं निर्धारित की गईं हैं, आवेदन करने के लिए आवेदक भारत का नागरिक हो, उत्तर प्रदेश राज्य की सीमा के भीतर पुरस्कार पर विचार किए जाने के वर्ष में सामान्यतया निवास करता रहा हो, मानवाधिकार, सामाजिक न्याय व राष्ट्रीय एकीकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान रहा हो। गुरू गोविंद सिंह राष्ट्रीय एकता पुरस्कार योजना’’ के अधीन पूर्व में इस राज्य सरकार द्वारा पुरस्कृत न किया गया हो। इस संबंध में और अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए अपर जिलाधिकारी (नगर) के कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।

Rohtak : रूस के फिल्म फेस्टिवल में दिखेगी सुपवा की शॉर्ट फिल्म ‘जोगई परिवार’

3 जुलाई से यारोस्लावल, रूस में शुरू होगा फिल्म फेस्टिवलरोहतक : (Rohtak) दादा लख्मी चंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ परफॉर्मिंग एंड विजुअल आर्ट्स (Pt. Lakhmi...

Explore our articles