spot_img

MUMBAI : शिंदे खेमे के विधायक ने मंत्रालय प्रवेश पंजी पर हस्ताक्षर नहीं करने के आरोप का खंडन किया

मुंबई : बालासाहेबांची शिवसेना के विधायक संतोष बांगड़ पर यह आरोप लगाया गया है कि उन्होंने महाराष्ट्र राज्य सचिवालय के द्वार पर पुलिस पंजी (रजिस्टर) में अनिवार्य ‘प्रविष्टि’ किये बगैर अपने समर्थकों के साथ मंत्रालय के परिसर में प्रवेश करने का प्रयास किया। हालांकि, विधायक ने आरोपों को खंडन किया है।अधिकारियों के मुताबिक, यह घटना बृहस्पतिवार दोपहर हुई और बांगड़ से जब द्वारा पर तैनात पुलिस कर्मियों ने रजिस्टर पर हस्ताक्षर करने को कहा, तब उन्होंने कथित तौर पर अपशब्द कहे।

मरीन ड्राइव पुलिस थाने में कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई
हिंगोली जिले के कलमनुरी से विधायक को तब प्रवेश की अनुमति दी गई, जब उनके साथ मौजूद एक व्यक्ति ने आगंतुक विवरण भरने के बाद रजिस्टर पर हस्ताक्षर किये।
अधिकारियों ने कहा कि मरीन ड्राइव पुलिस थाने में कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई है, हालांकि घटना पर एक रिपोर्ट पुलिस महानिदेशक और राज्य गृह विभाग को सौंपी गई है।

New Delhi : सरकार ने 12,980 करोड़ रुपये की सॉवरेन गारंटी के साथ ‘भारत समुद्री बीमा कोष’ को मंजूरी दी

नई दिल्ली : (New Delhi) सरकार ने शनिवार को लगातार समुद्री बीमा कवरेज की सुविधा के लिए 12,980 करोड़ रुपये की सॉवरेन गारंटी के...

Explore our articles